17/04/2026 8:40 am

डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने राजद कोटे से बने सभी मंत्रियों को एक दिशा निर्देश दिया है-

पटना,बिहार-

जन तक न्यूज संवाददाता रंजन सिंह राजपूत की रिपोर्ट

बिहार में एक बार फिर से अब महागठबंधन की सरकार है इसी क्रम में एक न्यूज आ रही है पटना से जहाँ राष्ट्रीय जनता दल के नेता और डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने अपने मंत्रियों के लिये एक दिशा निर्देश दिया है ,जो इस प्रकार है–

  1. सरकार में राजद कोटे से बने मंत्री सम्बंधित विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीद सकते हैं!
  2. मंत्रीयों से उम्र में उनसे बड़े कार्यकर्ता, शुभचिंतक, समर्थक या किसी भी अन्य जनता जनार्दन को पाँव नहीं छूने देंगे। शिष्टाचार और अभिवादन को कायम रखने के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम, नमस्ते व आदाब की परंपरा को ही बढ़ावा देंगे।
  3. मंत्रियों से आग्रह है कि उनका व्यवहार सभी के साथ सौम्य और शालीन के साथ साथ सकारात्मक रहे। वे सादगी से पेश आते हुए सभी जाति/धर्म के गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को अविलंब प्राथमिकता के आधार पर मदद करेंगे।
  4. किसी से भेंट स्वरूप पुष्पगुच्छ/गुलदस्ता लेने-देने के स्थान पर किताब-कलम के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। और इस आशय का आग्रह लगातार करेंगे।
  5. सभी विभागीय कार्यों में माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ईमानदारी, पारदर्शिता, तत्परता और त्वरित क्रियान्वयन की कार्यशैली को बढ़ावा देंगे।
  6. सभी माननीय मंत्रीगण आदरणीय मुख्यमंत्री जी, बिहार सरकार एवं अपने अधीनस्थ विभागों, कार्य योजनाओं और विकास कार्यों का सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार-प्रसार करेंगे ताकि जनता को आपके हरेक पहलकदमी की सकारात्मक जानकारी प्राप्त हो सके।
Jan Tak News
Author: Jan Tak News

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

2
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें