01/11/2026 4:37 pm

सिपाही से सीधा DSP बन महिला सिपाही ने लहराया परचम

पटना-बिहार

जन तक न्यूज संवाददाता धनंजय सिंह की रिपोर्ट-

कहा गया है न करत करत अभ्यास से जड़मति होत सुजान,रसरी आवत जात ते सील पर पड़त निसान ! ठीक इसी का मिशाल पेश किया है बिहार पुलिस की महिला कांस्टेबल बबली कुमारी ने जिन्होंने अपने अथक प्रयास और कड़ी लगन से BPSC(बिहार लोक सेवा आयोग) जैसे कठिन कम्पटीशन को फेस कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनी है । जानकारी ये निकल कर सामने आ रही है कि बबली एक बच्चे की माँ भी है !

कांस्टेबल बबली कुमारी अपने बच्चे के साथ

वो अपनी ड्यूटी और अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के साथ साथ पढ़ाई भी करती थी तभी तो बीपीएससी जैसे कम्पटीशन को फेस कर वो सीधा सिपाही से डीएसपी बनी ! बबली ने हमारे संवाददाता को बताया कि उनकी शादी 2013 में हुई थी शादी के दो साल बाद उन्हें बिहार पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी मिली।
बताते चलें कि बोधगया के निवासी रोहित कुमार की पत्नी बबली कुमारी 2015 में बतौर कांस्टेबल अपनी सेवा खगड़िया में प्रारम्भ की थी । वर्तमान में वह बेगूसराय पुलिस लाइन में पदस्थापित है ! उनके इस सफलता पर एसपी कार्यालय में एसपी ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दिया!

बबली के साथ अन्य सीनियर पुलिस कर्मी -फ़ाइल फोटो

बबली के कथनानुसार परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही होने के कारण साल 2015 में बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर वो जॉइन की थी, लेकिन वो इस जॉब से सन्तुष्ट नही थी यही कारण था कि उसने ड्यूटी और पारिवारिक जिम्मेवारियों के अलावा अपनी पढ़ाई भी नियमित रूप से जारी रखी….लेकिन मेहनत करने के बाद भी उसका मेंस नही निकल पा रहा था क्योंकि वो उस हिसाब से तैयारी नही कर पा रही थी जो BPSC के लिये चाहिये था…! अंततः मेंस की तैयारी के लिये पटना जा कर अपनी तैयारी शुरू कर दी इसमे पारवारिक सदस्यों का भी भरपूर सहयोग मिला । मेंस के समय वो गर्भवती भी थी लेकिन उसने अपनी पढ़ाई नही छोड़ी और खुद के अथक मेहनत और परिवार वालों के परस्पर सहयोग से वो अपने इस मुकाम पर पहुंच परचम का झंडा लहराकर एक मिसाल बन गई।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें