01/11/2026 4:36 pm

Pirpainti- आदर्श मध्य विद्यालय कामत टोला के बच्चों ने सीखा सुरक्षा का गुरु मंत्र

पीरपैंती-

स्कूल के बच्चे-फोटो सोशल मीडिया

पीरपैंती :- पीरपैंती प्रखंड के बलदेव तिवारी आदर्श मध्य विद्यालय कामतटोला, पीरपैंती, भागलपुर, बिहार में अद्वितीय ऐतिहासिक गुलमोहर वृक्ष (डीजीट्री) की शीतल छाया में अक्टूबर महीने के प्रथम और द्वितीय सुरक्षित शनिवार के संयुक्त एजेंडे के तहत नदियों में मूर्तियों के विसर्जन और छठ पर्व के अर्घ्यदान के समय बच्चों के डूबने की आशंकाएं तथा नाव दुर्घटना के कारण और निवारण कार्यक्रम चहक की गतिविधियों के माध्यम से स्टेट मास्टर ट्रेनर आॅफ चहक सह फोकल शिक्षक सह सहायक शिक्षक शिवनाथ रविदास उर्फ़ चहकनाथ भागलपुरी के निर्देशन में, प्रधानाध्यापक अम्बिका प्रसाद मंडल, सहायक शिक्षिका प्रीति कुमारी, शिक्षा सेविका बबिता कुमारी, बाल संसद और मीना मंच के सभी सदस्यों सहित विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बच्चे-बच्चियों को छठ पर्व, नाव परिचालन की कविता पाठ और पानी में डूबने की जीवंत गतिविधियां करायीं गयीं। बच्चों ने उत्सुकतापूर्ण माहौल में रूचिपूर्वक और खेल-खेल में आपदाओं से निपटने के गुर सीखे।

शिक्षकों और बच्चों का ताल मेल रहा काबिले तारीफ

बताते चलें कि इस विद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम हमेशा होता रहता है जिससे बच्चों का शिक्षा के साथ साथ शारीरिक और मानसिक विकास दोनों हो जाता है। इस साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बोलोबम, हेगुरु, ओमराम,मनीष, विष्णु, पियूष, दिवाकर, राजकुमार,गुंजा, राधा,सोनी,राखी, अनुष्का, राजमुनि, मुस्कान, आंचल, पूजा, देवकुमार आदि बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जन तक न्यूज संवाददाता-गौरव कुमार की रिपोर्ट

#pirpainti news #pirpainti block #jantak.in #पीरपैंती #pirpainti latest news #pirpainti

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें