01/11/2026 4:36 pm

Bhagalpur में बढ़ रहा है डेंगू का भयानक कहर-

भागलपुर–बिहार

भागलपुर मायागंज में बना 30 बेड का डेंगू वार्ड :-

भागलपुर मायागंज अस्पताल

भागलपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर अब अलर्ट हो गई है। भागलपुर जेएलएनएमसीएच में 30 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। जहां मौजूदा में 12 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बात की जानकारी अस्पताल विभाग के अधीक्षक एके दास ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में पटना जितना तो डेंगू का कहर नही है। लेकिन फिर भी हमलोग पहले से तैयार है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जहां कोरोना वार्ड हुआ करता था वहीं पर सैनेटाइज करवा कर हमने डेंगू वार्ड बनवाया है।वहीं जिले में डेंगू के 12 मरीज मिले। जांच में सबसे ज्यादा 4 मरीज कहलगांव के हैं। नवगछिया, सुल्तानगंज और बिहपुर में डेंगू के एक-एक मरीज मिले हैं।कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. विवेकानंद दास ने बताया कि यहां पांच लोगों की जांच की गई। इनमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें विक्रमशिला नगर, रामपुर, देवरी और एकडारा के मरीज शामिल हैं। अनुमंडलीय अस्पताल में अब तक 11 लोगों की जांच की गई है जिसमें 7 डेंगू पॉजिटिव पाए गए। जिले के निजी क्लीनिकाें में भी राेज डेंगू के नए मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। लेकिन इनका काेई आकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।

जन तक न्यूज संवाददाता राज सिंह राजपूत की रिपोर्ट

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें