01/11/2026 4:37 pm

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक लड़की को भागकर शादी करना महंगा पड़ गया

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक लड़की को भागकर शादी करना महंगा पड़ गया. दरअसल, रतन पूरा गांव की 19 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती थी. दूसरे गांव के एक युवक का उसके यहां आना-जाना था. दोनों प्यार करने लगे. एक दिन दोनों ने घर से भागकर गुपचुप शादी कर ली. जब इस मामले की रिपोर्ट थाने में की गई तो बेटी अपने पति के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची. जहां पिता अपनी बेटी को इस मामले में समझा रहे थे तभी पुलिस वालों के सामने बेटी बोल पड़ी कि मैं नहीं जानती यह कौन हैं. बेटी की इस हरकत पर पिता भी बेहद नाराज हो गए. उन्होंने बेटी से सभी रिश्ते तोड़ लिए उन्होंने बेटी को मृत समझकर जून महीने की 13 तारीख को मृत्यु भोज करने की ठान ली. बाकायदा पिता ने शोक संदेश छपवाकर रिश्तेदारों को भेजा जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

rajasthan #bhilwara #condolencemessage #girlinlove #news #hindi #hindinews #latestnews #jantaknews #latestupdates #abpnews #india

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें