01/11/2026 4:36 pm

हरियाना पुलिस ने एक करोड लूट कर भागे आरोपी को कहलगाँव से किया गिरफ्तार


कहलगाँव /भागलपुर: सोमवार की देर रात्री कहलगांव पहॅुची हरियाणा पुलिस ने 14 जून 2022 को हुए लगभग एक करोड़ रूपये नगद व जेवरात की चोरी के आरोप में हरियाणा पुलिस तीन से चार दिनों तक कहलगांव के शिवकुमारी पहाड वार्ड संख्या 17 निवासी रामजी साह के पुत्र राजकुमार साह की तलाश में हरियाणा से भागलपुर आई थी। भागलपुर के वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव शिवानंद सिंह के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस ने छापेमारी कर कहलगाँव थानान्तर्गत शहर के वार्ड संख्या 17 से शिव कुमारी पहाड़ पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में चॉदनी बाग (हरियाणा) थाना में दर्ज मुकदमें के नामजद आरोपी राजकुमार साह को धारा-457/380 / 381 / 34 के अन्तर्गत लगभग एक करोड़ रूपया मुल्य के नगद एवं जेवरात चोरी करने के आरोपी एवं उक्त कांड के आरोपी राजकुमार साह को एक मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार साह को हरियाणा पुलिस ने विधिवत एवं विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे अपनेसाथ लेकर गई। छापामारी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव शिवानंद सिंह के नेतृत्व दल में ए०एस०आई० नागेन्द्र हरियाणा पुलिस ,ए०एस०आई० अरूण कुमार हरियाणा पुलिस, श्रीकान्त भारती थानाध्यक्ष कहलगाँव, चन्द्रदीप कुमार थानाध्यक्ष घोघा, सुभाष कुमार सुमन कहलगांव थाना मौजूद रहे।

कहलगांव से जनतक न्यूज संवाददाता- शिवरंजन सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें