पटना-बिहार !
तेजस्वी को अब बिहार पुलिस की Z+ सिक्योरिटी:बुलेटप्रुफ SUV में चलेंगे, 3-3 गाड़ियां रहेंगी आगे-पीछे; घेरे रहेंगे आधुनिक हथियारों से लैस 36 कमांडो

बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम बनते ही तेजस्वी यादव की सुरक्षा को अपग्रेड कर दिया गया है। इन्हें अब बिहार पुलिस की जेड प्लस सिक्योरिटी मिल गई है। बतौर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार सरकार ने वाई कैटगरी की सिक्योरिटी दे रखी थी। पर अब सबकुछ बदल चुका है। तेजस्वी डिप्टी सीएम हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर राज्य सुरक्षा समिति (SSG) की एक मीटिंग हुई थी।
इसी मीटिंग में डिप्टी सीएम को बिहार पुलिस की जेड प्लस सिक्योरिटी दिए जाने के फैसले पर मुहर लगाई गई। जिसके बाद गुरुवार को राज्य के गृह विभाग की तरफ से पुलिस मुख्यालय के नाम एक आदेश जारी किया गया।
नए सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब तेजस्वी यादव बुलेटप्रुफ SUV गाड़ी से चलेंगे। स्पेशल ब्रांच के अफसर और अत्याधुनिक हथियार से लैस बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) के 36 सुरक्षाकर्मियों के घेरे में हर वक्त रहेंगे। इनका काफिला चलेगा तो बुलेट प्रुफ गाड़ी बीच में होगी, 3 गाड़ी आगे व 3 गाड़ी पीछे रहेगी। कुल 7 गाड़ियों का काफिला चलेगा। दूसरे जिले में जाने पर इनके लिए सेफ हाउस बनाया जाएगा। जिस रूट से इनका काफिला जाएगा, इसके अलावा भी विकल्प के तौर पर दूसरा रूट भी पहले से तय होगा। जिस जिले में ये जाएंगे, वहां के DM को इनके आने की जानकारी पहले से होगी। तेजस्वी यादव अब VVIP की श्रेणी में आ चुके हैं।
निज-संवाददाता:- धनंजय सिंह,पटना
#Tejashwi Yadav, #tejashwi yadav shorts video, #tejashwi yadav status shorts, #tejashwi yadav wife shorts, #shorts video, #shorts youtube, #Nitish, #Nitish Kumar, #Tejashwi yadav, #RJD, #JDU, #Nitish kumar, #tejashwi yadav, #Nitish Kumar #Statement on 20 Lakh Jobs, #Tejashwi Yadav Job Statement, #Tejashwi Yadav Said for Jobs, #नीतीश कुमार, #गांधी मैदान, #20 लाख नौकरियां, #तेजस्वी यादव, #नीतीश कुमार 20 लाख नौकरी, #Tejaswi Yadav, #तेजस्वी यादव 10 लाख नौकरी, #Bihar Govt Jobs, #Bihar Govt Jobs 2022 #tejashwi yadav, #tejashwi yadav speech, #tejashwi yadav news, #tejashwi yadav latest news, #tejaswi yadav, #tejashwi yadav video, #tejashwi yadav speech, #jantak.in #jan tak news patna













