10/03/2026 5:19 am

Sharda Sinha: लोक गायिका शारदा सिन्हा अचानक तबियत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती

बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जिन्होंने छठ के गाने से अपनी एक अलग पहचान बनाई है, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद दिल्ली के एम्स में कराया गया है भर्ती। विगत दिनों उनके पति का निधन हो गया था। उन्होंने 1980 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद अब तक 62 से अधिक छठ गानों को आवाज दे चुकी हैं। उन्हें 1991 में पद्म श्री और 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

शारदा सिन्हा फ़ाइल फ़ोटो

जनतक न्यूज टीम, पटना। बिहार ही नही पूरे भारत मे अपने गायकी से डंका बजाने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। हालांकि, आज सुबह ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है।

शारदा सिन्हा फ़ाइल फ़ोटो

बताते चलें कि विगत दिनों उनके पति ब्रज किशोर जिनकी उम्र 80 वर्ष था, उनका ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। इसी साल शारदा और उनके पति ब्रज किशोर ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह भी मनाई थी। शारदा सिन्हा की उम्र 72 साल है।

कौन हैं शारदा सिन्हा?

शारदा सिन्हा बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका हैं। जिनके गाने छठ में हर घरों में बजते हैं,उन्होंने 1980 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं।

शारदा सिन्हा-फ़ाइल फ़ोटो

शारदा सिन्हा को संगीत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए 1991 में पद्म श्री और वहीं, 2018 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।

जनतक न्यूजदिब्या पांडेय की रिपोर्ट

Jan Tak News
Author: Jan Tak News

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

2
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें