10/03/2026 5:29 am

पूंछ अटैक : फायरिंग और ग्रेनेड के शोलों में घिरे सेना के जवान

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में गुरुवार को आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर करीब फायरिंग की और ग्रेनेड दागे. इस हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक जवान घायल हुआ है. उसका इलाज चल रहा है. हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद का समर्थित पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली है. यह संगठन आर्टिकल-370 हटने के बाद चर्चा में आया था. आतंकियों ने आज दोपहर करीब 3 बजे उस वक्त हमला किया जब सेना का वाहन राजौरी सेक्टर में भिंबर गली और पुंछ के बीच था. ताजा जानकारी के अनुसार अब एनआईए इस हमले की जांच करेगा और टीम इस मामले की पूरी जांच के लिए रवाना हो चुकी है.

#JammuKashmir #NIA #IndianArmy #Jantaknews

Jan Tak News
Author: Jan Tak News

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

2
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें