01/11/2026 3:44 pm

बड़ी खबर : बेटे के इनकाउंटर के बाद अब अतीक अहमद की भी हत्या

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी असद और गुलाम के एनकाउंटर के 2 दिन बाद अब अतीक अहमद की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अतीक अहमद और अशरफ की हत्या उस वक्त हुई जब उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था. अब इस मर्डर को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी और ट्विट कर कहा- उत्तर प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है. जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या. इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं.

#BigBreakingNews #UPPolice #AtiqueAhmed #AshrafAhmed #BreakingNews #SmajwadiParty #SP #AkhileshYadav #Jantaknews

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें