01/11/2026 2:51 pm

कपड़ा की फेरी लगाने वाली की बेटी बनी 12वीं में टॉपर

यूपी के बांदा में कपड़ो की फेरी लगाने वाले की बेटी ने 12वीं में प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है. इससे पूरे परिवार की खुशियां देखते ही बनती है,स्कूल के टीचर्स ने बेटी का मुंह मीठा कराकर खुशियां बांटीं. इंटरमीडिएट में बांदा के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की स्टूडेंट अनुराधा गुप्ता ने 96% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में छठवां स्थान हासिल कर स्कूल सहित जिले का नाम रोशन किया है. अब बेटी का सपना है कि वो आईएएस बन देश के उन गरीबों की मददगार बने जिनके पास पढ़ाई और खाने के लिए पैसा नहीं है. वहीं पिता ने योगी सरकार को इसका श्रेय दिया और कहा कि सरकार की वजह से बेटी बाहर निकलकर पढ़ने जाती थी इसलिए इतने अच्छे नम्बर आए.

#jantaknewsUP #UPBoard #Results #Successstories

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें