01/11/2026 4:19 pm

कहलगाँव के भदेर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा हेतु भव्य कलश यात्रा निकाला गया

भागलपुर/कहलगाँव: आस्था का जन सैलाब आज भदेर ,कहलगाँव में देखने को मिला बताते चलें कि 22 अप्रैल को शिवलींग का प्राण प्रतिष्ठा भदेर के सरस्वती मन्दिर के प्रांगण में किया जाएगा इसको लेकर तैयारी अपने चरम पर है। इसके पूर्व पूर्ण आस्था के साथ ग्रामीण भक्तों ने उत्तर वाहिनी गंगा तट से जल भर कर  विशाल कलश यात्रा निकाल कर पूरा भक्तिमय माहौल बना दिया !

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुगण

क्या बच्चे बूढ़े जवान, महिलाएं सभी इस भीषण गर्मी में भी शांति पूर्वक इस कलश यात्रा के साक्षी बने ! शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा हेतु समस्त ग्रामवासी आज कहलगांव उत्तरवाहिनी गंगा तट से जल भर कर कलश शोभायात्रा में शामिल हुए। कल यानी 21/4/24 को पूजन होगा इसके बाद 22/04/24 को प्राण प्रतिष्ठा avm पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। कलश शोभा यात्रा में ब्रजेश कुमार,रवि कुमार,पिंकू,राहुल, ओम,विष्णु,दीपक आदि समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

जनतंक न्यूज से -शिवरंजन सिंह की रिपोर्ट

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें