01/11/2026 2:44 pm

दिल्ली के स्कूल में बम मिलने की खबर से मचा हड़कंप

दिल्ली के एक स्कूल में बम की धमकी का ईमेल मिला है. डिफेंस कॉलोनी थाना क्षेत्र के स्कूल में धमकी भरे ईमेल के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में स्कूल को खाली करा लिया गया. बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंचकर इसकी जांच में जुट गई है. दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में इंडियन स्कूल को एक धमकी भरा मेल मिला है. इस ईमेल में स्कूल में बम होने की बात कही गई है. बीआरटी रोड के बृजेश द्वारा इसको लेकर स्कूल को ईमेल भेजा गया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये ईमेल आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर मिला है.

#delhi #bombthreat #indianschool #JANTAKNEWS

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें