01/11/2026 2:45 pm

दुनिया की सबसे महँगी नम्बर प्लेट कीमत 122.5 करोड़

लग्ज़री कारों के साथ-साथ वीआईपी और फैंसी नंबर प्लेट्स का भी लोगों में खूब क्रेज देखने को मिलता है. लोग इन फैंसी नंबरों की खरीदारी के लिए बड़ी से बड़ी बोली भी लगाते हैं. भारत में आरटीओ दफ्तर द्वारा भी इन नंबरों की बिक्री की जाती है. लेकिन ताजा मामला दुबई का है, जहां पे दुनिया का सबसे महंगा नंबर प्लेट बेचा गया है, इस दो अक्षरों वाले इस नंबर प्लेट की कीमत में आप सैकड़ो Toyota Fortuner एसयूवी खरीद सकते हैं.

दुबई में आयोजित एक नीलामी के दौरान एक शख्स ने अपनी कार के लिए ‘P 7’ रजिस्ट्रेशन प्लेट खरीदी है. इस नंबर के लिए पूरे 55 लाख दिरहम की बोली लगाई गई, जो कि भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट करने पर तकरीबन 122.5 करोड़ रुपये के आसपास होगी. सवा सौ करोड़ रुपये की नंबर प्लेट को इस साल नीलाम होने वाली दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट माना जा रहा है.

#Dubai #MostExpensiveNumberplate #BizarreNews #LuxuryCars

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें