01/11/2026 3:42 pm

बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कहलगाँव में विरोध प्रदर्शन किया गया

आज दिनांक 2/6/23के संध्या 5:30बजे एनटीपीसी परियोजना कहलगांव के गेट नं एक पर संघर्षरत महिला पहलवानों के ऊपर दिल्ली पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में, यौन शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह का जल्द गिरफ़्तारी तथा महिला पहलावानों के संघर्ष के समर्थन में इफ्टु के द्वारा कार्यक्रम किया गया l इफ्टु के संयुक्त सचिव प्रदीप और विलाशदेव ने कहा कि बीते एक माह से देश महिला पहलवान अपने यौन शोषण को लेकर बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही हैं l

प्रदर्शन यात्रा-कहलगाँव

मोदी सरकार के इशारो पर दिल्ली पुलिस के द्वारा संघर्षरत महिला एवं पुरुष पहलवानों पर लाठी चार्ज कर जबरदस्ती टेंट त्रिपाल उखाड़कर जंतर मंतर से भगा दिया गया तथा कई पहलवानो सहित कई न्याय पसंद लोगों को गिरफ्तार कर लिया l आगे कहा कि एक तरफ मोदी सरकार बेटी को बचाने और पढ़ाने की बात करता है वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार बालात्कारियों को जेल जाने से बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दिया है जिससे मोदी का झूठा नारा बेटियों को बचाने व पढ़ाने का तार तार हो रहा है l आगे महासचिव जयराम यादव ने कहा कि जबतक बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह का गिरफ़्तारी नहीं होता तबतक पुरे देश में इफ्टु विरोध प्रदर्शन करते रहेगा l रामकेशर, लाल बाबू राय, अनील, महेश दास व अन्य साथी शामिल थे l

रिपोर्ट-चिक्कू रघुवंशी (कहलगाँव,भागलपुर)

#kahalgaon #Bhagalpur #news #Biharnews #jantaknews

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें