01/11/2026 2:39 pm

समांथा रुथ प्रभु पुष्पा के गाने ऊ आंटावा गाने की लोकप्रियता का राज

समांथा रुथ प्रभु पुष्पा के गाने ‘ऊ अंटावा’ से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं. इस हफ्ते उनकी फिल्म ‘शाकुंतलम’ रिलीज होने जा रही है. यह एक पैन इंडिया फिल्म है और एक्ट्रेस इन दिनों इसके जोर-शोर से प्रमोशन में जुटी हुई हैं. समांथा को ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता है और वह बहुत ही सधे हुए अंदाज में जवाब देती हैं. तभी तो सोशल मीडिया पर मौजूद ट्रोल्स को उनके जवाब अकसर वायरल हो जाते हैं. अब समांथा रुथ प्रभु ने खुद को लेकर ऐसी बात कही है कि हर किसी को हैरान कर दिया है. हाल ही में जब समांथा से पूछा गया कि पैन इंडिया स्टार बनने के बाद आपकी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं तो उन्होंने कहा कि लाइफ में कोई बदलाव नहीं आया है. वह छह बजे के बाद एक आम इंसान ही हैं. समांथा ने बताया, ‘मुझे नहीं लगता कि मेरी जिंदगी बदली है. मैं सिर्फ छह बजे तक स्टार हूं. उसके बाद मेरी जिंदगी बहुत ही सामान्य है.’

#Actress #pushpaactress #smantharuthprabhu Samantharuthprabhuoffl #SouthActress #Lifestyle #Shaakuntalam #JANTAKNEWS

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें