01/11/2026 3:33 pm

पटना आ रही बस में भीषण आग लगने से बस पूरी तरह जलकर राख हो गया

पटना, बिहार

जनतक न्यूज संवाददाता धनंजय सिंह की रिपोर्ट–

गाँधी सेतु पटना:- बिहार की राजधानी पटना आ रही बस में भीषण आग लग गयी ,जिससे बस पूरी तरह जल कर राख हो गया , हालांकि बस ड्राइवर के सूझ बूझ से सभी यात्री सुरक्षित निकल गये थे !

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना के गायघाट स्थित महात्मा गांधी सेतु पर पिलर संख्या 37 के पास यह घटना हुई है. मुजफ्फर पुर से आ रही यात्री बस जब पिलर नंबर 37 के पास पहुंची तो अचानक बस में आग गई. आग लगते ही बस में भाग दौड़ अफरातफरी और खौफ का माहौल बन गया. बस के चालक ने तुरंत बस को पुल पर ही एक तरफ रोक दिया. इसके बाद जैसे तैसे मौत के खौफ के बीच में लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई ! इसके बाद यात्रियों ने घटना की सूचना पटना पुलिस और फायर ब्रिगेड को तत्काल दी ,फायर ब्रिगेड के आने पर बस में लगी आग को काबू कर लिया गया हालांकि तब तक बस पूरी तरह से जल चुका था !

आग बुझाते फायर ब्रिगेड के स्टाफ
गाँधी सेतु पर जलती हुई बस -फ़ाइल फ़ोटो
आग लगने से सेतु पर जुटी भीड़

आग के कारणों का सही पता नही चल पा रहा है ,ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बस में अचानक शार्ट सर्किट हुआ और धीरे धीरे चिंगारी आग का बृहत रूप ले ली .पटना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखी है और आग के सही कारणों की जानकारी प्राप्त करने की कोसिस कर रही है। इस घटना से गांधी सेतु हाजीपुर पटना मार्ग घण्टों बाधित रहा जिससे जाम की स्थिति बनी रही हालाकि खबर लिखे जाने तक पूर्व के तरह यातायात बहाल किया जा चुका था !

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें