01/11/2026 3:30 pm

खेसारी लाल यादव ने दिया मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को 20 लाख रोजगार देने के मंत्र

जन तक न्यूज संवदाता- धंनजय सिंह की रिपोर्ट

चाहे  बिहार में   एन.डी.ए (nda) की सरकार की बात करें या राजद महागठबंधन की, दोनों में बिहार वसियों  की एक मांग की प्रधानता रही  है और वो है  रोजगार -नौकरी .  तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने डिप्टी CM बनने से पहले  चुनाव के समय 10 लाख सरकारी नौकरी (10 Lakh GOVERMENT JOB) का वादा किया था. अब महागठबंधन की सरकार बनने के पश्चात  एक कदम आगे बढ़कर सीएम नीतीश कुमार (CM NITISH KUMAR ) ने इसमे 10 लाख  जोड़ते हुए 20 लाख लोगों को नौकरी रोजगार देने की बात कह दी है. हालांकि इस घोषणा पर बिहार में राजनीति गर्म  हो रही है लेकिन भोजपुरी के सुपरस्टार (खेसारी लाल यादव) ने बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को इसको प्रभावी बनाने के लिये एक नया तरीका बता दिया है।    

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने क्या कहा –

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ने बीते  मंगलवार को अपने ट्विटर अकॉउंट  से ट्वीट कर- “अगर बिहार में फिल्म उद्योग को दूरदर्शी नियोजन नीति के साथ स्थापित किया जाए तो अवश्य ही आदरणीय नीतीश कुमार जी और तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में 20 लाख रोजगार देने की कोशिश को साकार किया जा सकेगा. मंत्रिमंडल का पदभार संभालने वाले सभी माननीय मंत्रियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.”

सुपरस्टार खेसारी लाल का ट्विटर हैंडल

CM नीतीश के दिये गये इस बयान पर BJP हमला करती दिख रही है-

बतातें  चलें कि तेजस्वी यादव की ओर से दस लाख सरकारी नौकरी वाले पूर्व के दिये गये बयान और अब  20 लाख रोजगार के सीएम नीतीश की बात पर बीजेपी गर्म रुख अपनाती दिख रही है.

इसी क्रम में BJP नेता और  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ही बयान दिया था कि नीतीश कुमार का सामना अब भतीजा से हो गया है. अर्थात सत्ता की मास्टर चाभी अब तेजस्वी के पास चली गयी है. वो दस बोल रहे थे और ये बीस बोल रहे हैं. आगे तीस बोलेंगे.केंद्रीय मंत्री ने ये भी   दोनों को  एक-एक पैसे का हिसाब जनता को देना होगा. उन्होंने कहा कि  आपने ब्लू प्रिंट क्या बनाया है? या फिर कंपटीशन सिर्फ बात की हो रही है,  दस लाख वो कहा है तो 20 लाख हम कह दें. आप एक ग्राफ राज्य की जनता के सामने रखकर ये बताने की कृपा करें कि  चाचा भतीजा के कंपटीशन में  रोजगार होगा कैसे ?

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें