10/03/2026 6:01 am

अर्जित शाश्वत चौबे जो करते हैं वो रेकॉर्ड बन जाता है

भागलपुर ,बिहार !

आज  13 अगस्त 2022, भागलपुर में तिरंगा यात्रा में 75-75-75 के हिसाब से (75 वें स्वतंत्रता दिवस पर 75 मीटर का तिरंगा 75 स्वतंत्रता सेनानियों के साथ) वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अटेम्प्ट किया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देने वाली संस्था के हर मानक पर वे खरे उतरे। लाजपत पार्क में संस्था की ओर से अर्जित को सर्टिफिकेट दिया गया। कुछ दिन पहले लाजपत पार्क में ही प्रभु श्री राम की आकृति मिट्टी के दीयों से बनवाकर अर्जित ने भागलपुर में विश्व रिकॉर्ड बनाने का दूसरा सर्टिफिकेट प्राप्त किया था !                                                                              भागलपुर में विश्व रिकॉर्ड बनाने का पहला सर्टिफिकेट उन्हें स्कूली बच्चों को गांधीजी बनाने के लिए मिला था। तीन साल पहले यह आयोजन सैंडिस कंपाउंड में हुआ था। नामचीन अंग्रेजी स्कूलों ने तब इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। हालांकि स्कूल प्रबंधन और स्कूली बच्चों को इसके लिए कोई सर्टिफिकेट नहीं मिला। सभी स्कूलों ने सर्टिफिकेट देने वाली संस्था की विश्वसनीयता की पड़ताल की।

बहरहाल, आज का आयोजन पुराने दो वर्ल्ड  रिकॉर्ड अटेम्प्ट आयोजनों की तरह शानदार-जानदार और लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाला रहा। पहले (गाँधी जी) और दूसरे (प्रभु श्री राम) आयोजनस्थल तक आज/यह तीसरा आयोजन  यात्रा सैंडिस कंपाउंड से शुरू होकर लाजपत पार्क में समाप्त हुआ।

जन तक न्यूज  , बिहार झारखण्ड !

Jan Tak News
Author: Jan Tak News

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

2
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें