10/03/2026 6:13 am

पुलिस और ITBP के जवानों को ले कर जा रही बस खाई में गिरी

जनतक न्यूज संवादाता- राहुल सिंह की रिपोर्ट

Jammu kashmir जम्मू कश्मीर


जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस चंदनवाड़ी इलाके में खाई में गिर गई। अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे थे 39 जवान हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई है, जिनमें आईटीबीपी के 6 और 1 पुलिसकर्मी शामिल है। 32 जवान घायल हैं जिनमें 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बस में 39 जवान सवार थे। इनमें आईटीबीपी 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान थे। ऐसा माना जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ। इस हादसे में शहीद हुए जवानों के शव उनके घर भेजे जा रहे हैं, और घायल हुए जवानों को बेहतर ईलाज के लिये सैन्य हॉस्पिटल शिफ्ट किये जा रहे हैं। इधर जवानों के घरों में उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Jan Tak News
Author: Jan Tak News

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

2
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें