01/11/2026 3:31 pm

बिहार और तेलंगना के मुख्य मंत्री दोनों एक मंच पर नजर आये

पटना-बिहार

राजनीतिक हलचल : एक साथ नजर आये तेलंगना के मुख्य मंत्री चंद्रशेखर राव एवं बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार

नीतीश कुमार एवं चंद्रशेखर राव, फ़ोटो सोशल मीडिया

बिहार सरकार एवं तेलंगना सरकार द्वारा आयोजित साझा कार्यक्रम में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने तेलंगना के सीएम चंद्रशेखर राव पटना पहुँचे !

तेलंगना CM के साथ तेजस्वी यादव, फ़ोटो-सोशल मीडिया
दोनों राज्यों के मुख्य मंत्री ,फोटो- सोशल मीडिया
दोनों राज्यों के मुख्य मंत्री , फ़ोटो-सोशल मीडिया

साथ ही गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के वीर सपूतों और हैदराबाद दुर्घटना में शहीद बिहार के वीर श्रमिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, एवं तेलंगना सरकार की ओर से मुख्य मंत्री चंद्रशेखर रॉव ने शहीद जवानों के परिवारों को दस दस लाख रुपये और हैदराबाद दुर्घटना में शहीद श्रमिकों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपये की अनुदान राशि की मद्त के साथ उन्हें सम्मानित किया ।

विपक्ष इस मुलाकात को अलग रूप देने की कोसिस कर रही है :

बताते चलें कि अभी बिहार में महागठबन्धन की सरकार बनी है,उसके पहले महागठबन्धन( RJD+) विपक्ष में थी और राज्य में (NDA+)की सरकार थी, लेकिन अब महागठबन्धन की सरकार है, और भाजपा (NDA+)विपक्ष में है। तेलंगना के मुख्य मंत्री और बिहार के मुख्य मंत्री के इस मुलाकात को विपक्ष कुछ अलग ही नजरिये से देख रही है, कुछ लोग इसे 2024 के चुनाव की तैयारी भी कहने में संकोच नही कर रहे हैं।

जन तक न्यूज संवदाता-  धनंजय सिंह राजपूत की रिपोर्ट

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें