01/11/2026 4:38 pm

ममता बनर्जी ने किया आगाज BJP को 2024 में हराकर सत्ता से हटाना मेरी आखिरी लड़ाई होगी

कोलकाता ,पश्चिम-बंगाल

ममता बनर्जी (C.M. OF WEST BENGAL): सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को केंद्र की सत्ता से बाहर करना ही उनकी ‘आखिरी लड़ाई’ होगी. तृणमूल कांगेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बात कही-

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्य मन्त्री – ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भाजपा को किसी भी कीमत पर 2024 के चुनाव में केंद्र की कुर्सी से हटाना है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा  कि पश्चिम बंगाल को बचाना हमारी पहली लड़ाई है।उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से एक रैली को सम्बोधित करते हुए ये वादा किया कि मैं हर हाल में 2024 में BJP को केंद्र से हटा कर रहूंगी। अगर BJP हमे डराने की कोसिस करेगी तो हम डरेंगे नही बल्कि डटकर मुकाबला करेंगे, और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(BJP) को दिल्ली की कुर्सी से बेदखल करने का काम करेंगे.

ममता बनर्जी-फोटो सोशल मीडिया

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने साल 1984 में 400 से अधिक सीट जीतने पर भी साल 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चुनाव हारने का जिक्र करते हुए कहा कि जब इंदिरा गांधी जैसे दिग्गज नेता चुनाव हार सकती है तो BJP क्यों नही ? हर किसी को चुनाव हारना पड़ता है !भाजपा के लगभग 300 सांसद हैं, लेकिन बिहार में वो सत्ता से बेदखल हो चुके हैं, कुछ अन्य राज्य भी जल्द ही उनके हाथ से जायेगी !

जन तक न्यूज संवदाता- सिद्धार्थ घोष की रिपोर्ट

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें