01/11/2026 3:36 pm

भागलपुर: प्यार के चक्रव्यूह में पड़कर S.M कॉलेज की छात्रा ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली

Report :-जन तक न्यूज संवाददता, राज सिंह राजपूत (भागलपुर)

Bhagalpur: भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र की एक होस्टल में जवान लड़की ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। लड़की राखी का त्योहार मनाकर एक दिन पूर्व ही होस्टल लौटी थी और इसके उपरांत ये घटना हो गई। मृतिका के घर वाले सदमे में हैं। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है ! हॉस्टल में हुए ऐसी घटना से वहां डर का माहौल पैदा हो गया है। प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंच कर अपने स्तर से कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है ।

खंजरपुर मोहल्ले स्थित बरारी थाना क्षेत्र के एक होस्टल में बांका जिला की बेलहर थाना क्षेत्र की रहने वाली ज्योति कुमारी उर्फ वर्षा जो भागलपुर के S.M कॉलेज की छात्रा थी जिसने पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं होने के कारण आत्महत्या के सही कारणों का पता नही लग पा रहा है हालाकि मृतिका के मामा ने आशंका जाहिर की है कि हो सकता है ये मामला प्रेम प्रसंग का ही हो घर वालों ने बताया कि मृतिका की ऐसी किसी परेशानी का भनक परिवार में किसी को नही था जिस कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली – वही बरारी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है !

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें