01/11/2026 2:50 pm

कलश रखकर सीने पर कर रहे हैं माँ की आराधना

भागलपुर-

भागलपुर शहर के लाल कोठी स्थित शीतला मां मंदिर में संजय कुमार पोद्दार अपने सीने पर कलश रखकर मां की आराधना कर रहे हैं।


भागलपुर-नवरात्र प्रारंभ हो चुका है। इस मौके पर श्रद्धालु विभिन्न तरीकों से मां की पूजा आराधना करते हैं कुछ लोग फलाहार पर रहकर तो कुछ लोग निर्जला व्रत भी करते हैं । भागलपुर के वार्ड नंबर 13 , परबत्ती निवासी संजय कुमार पोद्दार ने अपने सीने पर ही मां का कलश स्थापित किया है।
संजय ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए उन्होंने ऐसा किया है। उनका कहना है कि 2 साल कोरोना महामारी के कारण लोगों ने बहुत कुछ झेला है । वे मां से प्रार्थना करते हैं कि कोरोना महामारी इस से विश्व से समाप्त हो जाए। सहयोगी के तौर पर उनके साथ गौरव कुमार रहेंगे ।
मंदिर के पुजारी ने कहा कि नवरात्रा में मां की पूजा – आराधना करने से मां सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं , वो संजय की मनोकामना भी पूर्ण करेंगी।

दुर्गा माँ-फ़ाइल फ़ोटो

जन तक न्यूज संवाददाता- राज सिंह राजपूत की रिपोर्ट

#jantak.in #bhagalpurnews #biharnews #jantaknewsbhagalpur #durgapujabhagalpur #durgamakaphoto

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

[espro-slider id=3303]

और पढ़ें